- हरसिद्धि में टोटो से चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने मारा छापा—तस्कर गिरफ्तार, 15 लीटर चुलाई शराब जब्त
हरसिद्धि: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित छापेमारी में पुलिस ने टोटो गाड़ी से शराब की सप्लाई कर रहे एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनवर्षा वार्ड संख्या 12 निवासी राजू सहनी (पिता स्व. वेदा सहनी) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह टोटो वाहन में 15 लीटर देसी चुलाई शराब लेकर इलाके में सप्लाई करने निकल चुका था, लेकिन पुलिस ने पहले से जाल बिछाकर उसकी पूरी योजना पर पानी फेर दिया।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। तलाशी के दौरान टोटो से भारी मात्रा में देसी चुलाई शराब बरामद की गई, जिससे इलाके में चल रहे अवैध धंधे का खुलासा हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि अब अवैध शराब के इस गोरखधंधे पर कड़ा प्रहार