- 25 साल की रुबी ठाकुर बनीं डिप्टी स्पीकर, नेपाल की राजनीति में रचा इतिहास
काठमांडू: नेपाल की संसद में एक ऐसी कहानी लिखी गई है, जिसने हर किसी को प्रेरित कर दिया है। महज 25 साल की उम्र में रुबी ठाकुर ने प्रतिनिधि सभा की डिप्टी स्पीकर बनकर इतिहास रच दिया है। इतनी कम उम्र में इस बड़े संवैधानिक पद तक पहुंचना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
रुबी ठाकुर का सफर बेहद संघर्षों से भरा रहा है। साधारण परिवार में जन्मी रुबी ने केवल दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद पोलिटेक्निक में डिप्लोमा किया। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी—पिता दुबई में मजदूरी करते हैं, जबकि मां धनुषा जिला के गांव में रहकर खेती-बाड़ी संभालती हैं।
लेकिन सीमित संसाधनों ने उनके हौसले को कभी कमजोर नहीं किया। रुबी ने सोशल मीडिया के जरिए राजनीति की समझ विकसित की और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती रहीं। आज भी उनकी पढ़ाई जारी है, जो युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती।
रुबी ठाकुर की यह सफलता बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो हालात चाहे जैसे भी हों, मंजिल जरूर मिलती है। यह कहानी न सिर्फ नेपाल, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।