मोतिहारी में नदी किनारे मिले शव की पहचान, इलाके में सनसनी

  • मोतिहारी में नदी किनारे मिले शव की पहचान, इलाके में सनसनी

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालगंगा भीमा घाट के समीप नदी किनारे मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के लौरिया गांव निवासी कन्हैया पांडेय के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मृतक की एक ही पुत्री थी और ससुराल पक्ष में नवासा की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिस पर कोर्ट में मामला भी लंबित है। इस वजह से मामले को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, कन्हैया पांडेय की एकलौती पुत्री की शादी मजूरहा में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। अब सवाल ये है कि यह महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश… पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

Leave a Comment