पटना में 25 करोड़ की फिल्मी लूट! कस्टम अफसर बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, पुलिस अलर्ट पर

  • पटना में 25 करोड़ की फिल्मी लूट! कस्टम अफसर बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, पुलिस अलर्ट पर
  • पटना से बड़ी वारदात—दिनदहाड़े सिस्टम को दी खुली चुनौती

पटना: राजधानी पटना में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसने पूरे बिहार को हिला दिया है। दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर 17 किलो सोना (करीब 25 करोड़ रुपये) लूट लिया—वो भी बिल्कुल फिल्मी अंदाज में। दरअसल, गुजरात के राजकोट से जुड़े स्वर्ण व्यवसायियों का स्टाफ अहमदाबाद से सहरसा एक्सप्रेस के जरिए दानापुर पहुंचा था। स्टेशन से निकलकर वे ऑटो से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी ओवरब्रिज के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने रास्ता रोका एक कार और दो बाइक पर सवार करीब 7 अपराधी, सभी ने खाकी पैंट और सफेद शर्ट पहन रखी थी खुद को “कस्टम अधिकारी” बताते हुए जांच के नाम पर बैग कब्जे में लिए और फिर 17 किलो सोना लेकर पलक झपकते ही फरार! इस वारदात की प्लानिंग और एक्जीक्यूशन इतना प्रोफेशनल था कि पहली नजर में सब कुछ असली जांच जैसा लगा। बदमाशों ने पीड़ितों को सुनसान जगह पर छोड़ दिया और फरार हो गए। इधर, पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए हैं. मामले में अभी तक औपचारिक FIR दर्ज नहीं हुई है। पुलिस दावा कर रही है कि “जल्द ही मामले का खुलासा” हो जाएगा. अब बड़ा सवाल यह है कि राजधानी पटना में दिनदहाड़े 25 करोड़ की लूट… वो भी नकली अफसर बनकर— क्या अपराधियों का नेटवर्क ज्यादा मजबूत हो गया है?  या फिर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक? मामला जो भी हो पर पटना की सड़कों पर ‘नकली कस्टम अफसर’ बनकर घूमते लुटेरे यह सिर्फ एक वारदात नहीं, बल्कि सिस्टम को खुली चुनौती है।

Leave a Comment