कोर्ट में ‘कैमरा ऑन’ कर पुलिस पर बरसे वकील, 55 लीटर शराब कांड में बेतिया पुलिस का पलटवार—तस्करी गैंग का बड़ा खुलासा!

  • कोर्ट में ‘कैमरा ऑन’ कर पुलिस पर बरसे वकील, 55 लीटर शराब कांड में बेतिया पुलिस का पलटवार—तस्करी गैंग का बड़ा खुलासा!

पश्चिम चंपारण: बेतिया में एक वायरल वीडियो ने कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कोर्ट परिसर से सामने आए इस वीडियो में एक अधिवक्ता खुलेआम शिकारपुर थाना और वरीय पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब बेतिया पुलिस ने पूरे मामले में ऐसा खुलासा किया है, जिसने कहानी की दिशा ही बदल दी है। पुलिस के अनुसार, यह वीडियो 55 लीटर विदेशी शराब बरामदगी के मामले से जुड़ा है, जिसमें अभियुक्त राजा कुमार को न्यायालय में पेश किया जा रहा था। यह मामला शिकारपुर थाना कांड संख्या 390/26 के तहत दर्ज है।
सबसे बड़ा खुलासा:
पुलिस जांच में साफ हुआ है कि गिरफ्तारी से लेकर कोर्ट में पेशी तक कहीं भी अभियुक्त या उसके परिजनों ने नाबालिग होने का कोई सबूत नहीं दिया। ऐसे में उसे विधिसम्मत तरीके से उत्पाद न्यायालय बेतिया भेजा गया।
तस्करी का ‘परिवार कनेक्शन’ बेनकाब:
इस केस ने एक संगठित शराब तस्करी नेटवर्क की परतें भी खोल दी हैं। अभियुक्त के पिता राजू रंजन जायसवाल उर्फ गब्बर जायसवाल पहले से ही कुख्यात नाम हैं—साल 2025 में 1160 लीटर अंग्रेजी शराब बरामदगी के बड़े मामले में भी वे आरोपी रह चुके हैं। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस अवैध धंधे में परिवार के कई सदस्य सक्रिय हैं।
अब वकील भी जांच के घेरे में:
सबसे बड़ा सवाल—क्या कोर्ट में वीडियो बनाना वैध है? बेतिया पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है और माननीय न्यायालय से विधिसम्मत कार्रवाई का आग्रह करेगी। इतना ही नहीं, बिना सच्चाई जाने वीडियो वायरल करने वालों की भी पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी है।
संदेश साफ है:
कानून के खिलाफ कोई भी जाएगा—चाहे वह तस्कर हो या ‘सफेदपोश’—बच नहीं पाएगा!

Leave a Comment