- सरकारी नोटिस जैसा दिखने वाला फर्जी लिंक बना रहा शिकार, मोबाइल हैक कर उड़ाए जा रहे लाखों रुपये
दिल्ली: देश में एक बार फिर साइबर ठगों ने नया जाल बिछा दिया है और इस बार हथियार बना है—‘Lockdown Notice’। मोबाइल पर आ रहे एक साधारण से दिखने वाले मैसेज या व्हाट्सएप लिंक के जरिए ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। मैसेज में दावा किया जाता है कि सरकार ने नया लॉकडाउन लागू कर दिया है और पूरी जानकारी देखने के लिए दिए गए लिंक पर तुरंत क्लिक करें।
लेकिन जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं, खेल शुरू हो जाता है। यह लिंक आपके मोबाइल में खतरनाक मालवेयर या वायरस इंस्टॉल कर देता है, जो चुपचाप आपके फोन का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेता है। इसके बाद ठग आपके बैंकिंग ऐप, OTP, पासवर्ड और निजी डेटा तक पहुंच बना लेते हैं—और देखते ही देखते आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है।
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि ये फर्जी लिंक इतने असली दिखते हैं कि आम लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं। कई मामलों में देखा गया है कि लिंक पर क्लिक करते ही फोन स्लो हो जाता है या अपने आप कुछ ऐप इंस्टॉल होने लगते हैं—यही असली खतरे का संकेत है।
- क्यों है ये फ्रॉड बेहद खतरनाक?
लिंक सरकारी नोटिस जैसा दिखता है, जिससे भरोसा हो जाता है
एक क्लिक में मोबाइल पूरी तरह हैक हो सकता है
बैंकिंग डिटेल और OTP तक पहुंच बना ली जाती है
मिनटों में अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं
- ऐसे बचें इस डिजिटल जाल से:
किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें
‘Lockdown’, ‘सरकारी आदेश’ जैसे मैसेज को तुरंत वेरिफाई करें
बैंक, आधार या OTP से जुड़ी जानकारी किसी को न दें
मोबाइल में सिक्योरिटी अपडेट और एंटीवायरस जरूर रखें
सिर्फ ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें
- 🚑 अगर गलती से क्लिक कर दिया हो तो तुरंत करें ये काम:
तुरंत मोबाइल का इंटरनेट (डेटा/वाई-फाई) बंद करें
अपने बैंक को कॉल कर अकाउंट को ब्लॉक/फ्रीज कराएं, सभी जरूरी पासवर्ड तुरंत बदलें
नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज करें
- बड़ा सवाल:
क्या हम अभी भी ऐसे फर्जी मैसेज के जाल में फंस रहे हैं? सिर्फ एक क्लिक की लापरवाही… और आपकी जिंदगी भर की कमाई पलभर में गायब!