- मोतिहारी जहरीली शराब कांड में सबसे बड़ा अपडेट:
‘मौत का मास्टरप्लान’ बेनकाब! 700 लीटर शुद्ध- मेथनॉल बरामद — गांव-गांव पहुंच चुका था जहर
- केमिकल एग्जामिनेशन रिपोर्ट में पुष्टि, परसौना-बलगंगा तक सप्लाई — SIT की कार्रवाई से टली हजारों मौतें, बड़े नेटवर्क की आहट
मोतिहारी में जहरीली शराब कांड अब और भी भयावह रूप लेता जा रहा है। ताजा केमिकल एग्जामिनेशन रिपोर्ट ने इस पूरे खेल की असली सच्चाई उजागर कर दी है। जांच में साफ हो गया है कि जब्त की गई 700 लीटर स्पिरिट दरअसल Pure Methanol थी—यानी ऐसा घातक जहर, जिसकी थोड़ी सी मात्रा भी इंसान की जान लेने के लिए काफी है।
लेटेस्ट अपडेट ने बढ़ाई चिंता:
जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह जहरीली खेप सिर्फ गोदाम में नहीं थी, बल्कि इसका हिस्सा पहले ही परसौना और बालगंगा जैसे इलाकों में सप्लाई किया जा चुका था। इसका मतलब साफ है—मौत का यह जाल गांवों तक फैल चुका था और लोग अनजाने में जहर के संपर्क में आ रहे थे।
हजारों जिंदगियां थीं निशाने पर:
सूत्रों की मानें तो अगर पूरी 700 लीटर मेथनॉल बाजार में खप जाती, तो यह एक भयावह जनत्रासदी में बदल सकता था। हजारों लोगों की जान जाने की आशंका थी। यह सिर्फ अवैध शराब का मामला नहीं, बल्कि सुनियोजित सामूहिक मौत की साजिश थी।
SIT का समय पर वार—टला महाकांड:
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने खुफिया इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस ‘मौत के जखीरे’ को जब्त कर लिया। अगर यह कार्रवाई कुछ देर और टल जाती, तो हालात बेकाबू हो सकते थे और पूरा इलाका एक बड़े मौत के तांडव का गवाह बनता।
जांच में नए एंगल:
मेथनॉल की सप्लाई चेन की गहन जांच शुरू
संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी
हालिया मौतों से कनेक्शन की पड़ताल
बड़े गिरोह और सरगनाओं की तलाश तेज
अब सबसे तीखे सवाल:
आखिर कौन चला रहा है ‘मौत का ये सिंडिकेट’?
शराबबंदी के बावजूद कैसे फैल रहा है इतना बड़ा जहर का कारोबार?
क्या प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा था यह खेल?
सीधा सवाल सिस्टम से:
जब जहर गांवों तक पहुंच गया था, तो अलर्ट क्यों नहीं था?
क्या बिहार में अब ‘शराबबंदी’ के नाम पर ‘जहरीली शराब का साम्राज्य’ खड़ा हो चुका है?
यह खुलासा सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के लिए चेतावनी है—क्योंकि इस बार मौत का जाल बहुत बड़ा था… और अगर वक्त रहते इसे नहीं रोका जाता, तो हजारों घरों में मातम तय था।