हरसिद्धि का बेटा रोशन चमका: SSC CGL में शानदार रैंक, गृह मंत्रालय में ASO बन बढ़ाया मान

  • हरसिद्धि का बेटा रोशन चमका: SSC CGL में शानदार रैंक, गृह मंत्रालय में ASO बन बढ़ाया मान

हरसिद्धि।प्रखंड क्षेत्र के घीवाढार पंचायत अंतर्गत गोविंदापुर गांव निवासी होनहार युवक रोशन कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC CGL) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उनका चयन नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पद पर हुआ है। रोशन कुमार, रमाकांत प्रसाद के पौत्र तथा जयप्रकाश प्रसाद एवं शिक्षिका संध्या कुमारी के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से गांव समेत पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। रोशन ने बताया कि वर्तमान में वे लखनऊ में रक्षा मंत्रालय में सचिवालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ ही उन्होंने SSC CGL परीक्षा की तैयारी जारी रखी। 8 अप्रैल को घोषित परिणाम में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 1627वीं रैंक हासिल की, जिसके आधार पर उनका चयन गृह मंत्रालय में ASO पद के लिए हुआ।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो रोशन ने वर्ष 2019 में एमएस मेमोरियल स्कूल, बालगंगा से मैट्रिक, 2021 में इंटरमीडिएट और 2024 में एस कॉलेज, मोतिहारी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। वर्ष 2025 में उनका चयन रक्षा मंत्रालय, लखनऊ में सचिवालय सहायक पद पर हुआ था, लेकिन उनका लक्ष्य इससे भी ऊंचा था, जिसे उन्होंने अब हासिल कर लिया।
अपनी सफलता का श्रेय रोशन ने अपने माता-पिता, दादा और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। रोशन की इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र के लोगों ने गर्व जताया है और इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

Leave a Comment