मोतिहारी में SP स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पताही में पुलिस का महाअभियान, 25 आरोपी गिरफ्तार

  • मोतिहारी में SP स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पताही में पुलिस का महाअभियान, 25 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी: जिले के पताही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध और शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में शराब तस्कर, फरार वारंटी और शराब पीने के आरोपियों समेत कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि शराब कारोबारियों और अपराधियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार अवैध शराब कारोबार और फरार अपराधियों के इलाके में सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद विशेष टीम गठित कर पदुमकेर, चम्पापुर, पताही, बखरी समेत कई गांवों में एक साथ छापेमारी की गई। अभियान के दौरान पदुमकेर गांव में पुलिस ने 8.400 लीटर शराब बरामद करते हुए शराब तस्कर मो. आलम को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
वहीं फरार वारंटियों की धरपकड़ में चम्पापुर गांव से रामश्रेष्ठ सिंह, शत्रुघ्न सिंह, मनोज सिंह और विपिन सिंह, पताही गांव से मुरारी शर्मा एवं मिंटू शर्मा तथा बखरी गांव से प्रभु महतो और शशिभूषण महतो को गिरफ्तार किया गया। लंबे समय से फरार चल रहे इन आरोपियों की तलाश पुलिस को थी।
इसके अलावा शराब पीने के आरोप में दशरथ महतो, भरत महतो, मुनेश महतो, भरत साह, समेंन्द्र कुमार राम, ब्रजमोहन पंडित, रामचन्द्र पंडित, भूटानी पंडित, राम एकवाल साह, दुर्गा मंडल, कृष्णनंदन दास, रमेश बैठा, अमरेंद्र बैठा, किशोर मुखिया और शंकर सहनी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पूछताछ की और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस विशेष अभियान में इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दास, अपर थानाध्यक्ष प्रेम शंकर यादव, दारोगा अजय कुमार, पंचरत्न सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment