मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पकड़ीदयाल से अवैध रिवाल्वर के साथ तीन गिरफ्तार

  • पकड़ीदयाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रिवाल्वर के साथ तीन गिरफ्तार

 

पूर्वी चंपारण: जिला के मोतिहारी अंतर्गत पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकड़ीदयाल के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम बड़कागांव रोड पर मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों को रोका।
तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध सिक्सर (रिवाल्वर) बरामद किया गया, जिसके बाद मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आदित्य कुमार, पिता स्वर्गीय रामचंद्र ठाकुर, निवासी बड़कागांव, थाना पकड़ीदयाल, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी; सचिन कुमार, पिता अवधेश पटेल, निवासी बड़कागांव, थाना पकड़ीदयाल, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी; तथा मो० महमूद, पिता मंसूर, निवासी डुबर्बाना, थाना पकड़ीदयाल, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी शामिल हैं।
बरामदगी में एक सिक्सर (रिवाल्वर) और एक मोटरसाइकिल शामिल है। इस संबंध में पकड़ीदयाल थाना कांड संख्या 175/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकड़ीदयाल कुमार चंदन, थानाध्यक्ष पकड़ीदयाल पू०नि० अभिषेक कुमार, पुअनि मुकेश कुमार, पुअनि विकास कुमार साह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Leave a Comment