मोतिहारी में तेज रफ्तार का कहर: आर्मी जवान को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक—फरार चालक गिरफ्तार

  • मोतिहारी में तेज रफ्तार का कहर: आर्मी जवान को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक—फरार चालक गिरफ्तार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां SH-74 पर मनोकामना पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक आर्मी जवान को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में जवान बुरी तरह घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल जवान की पहचान संग्रामपुर मठिया निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे ट्रक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और सड़क सुरक्षा को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती और नियमित जांच की मांग की है।

Leave a Comment