- व्हाइट हाउस से ‘वॉर अल्टीमेटम’: ट्रंप का ऐलान— “2-3 हफ्तों में ईरान का अस्तित्व मिटा देंगे”
अमेरिका: दुनिया इस वक्त जिस खबर से कांप रही है, वो सीधे व्हाइट हाउस से आई है। Donald Trump ने अपने पहले टीवी संबोधन में ऐसा बयान दिया है, जिसने मध्य-पूर्व ही नहीं, पूरी दुनिया में युद्ध की आग को और भड़का दिया है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका-इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है और ईरान के खिलाफ ऑपरेशन “अंतिम चरण” में है। उनका दावा है कि अमेरिकी सेना अपने सभी बड़े सैन्य लक्ष्यों को “बहुत जल्द” हासिल करने जा रही है।
सबसे बड़ा धमाका—सीधी धमकी
ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा:
“अगले दो से तीन हफ्तों में हम उन्हें पाषाण युग में पहुंचा देंगे, जहां उन्हें होना चाहिए।” यह बयान सिर्फ चेतावनी नहीं, बल्कि एक तरह का वॉर अल्टीमेटम माना जा रहा है।
युद्ध का खतरनाक मोड़
अपने संबोधन में ट्रंप ने इस युद्ध की तुलना World War II और Vietnam War जैसे लंबे युद्धों से की, लेकिन कहा कि यह संघर्ष उतना लंबा नहीं चलेगा, हम इसे तेजी से खत्म करेंगे। इधर, अमेरिकी और इजराइली फोर्सेज ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। ड्रोन और मिसाइल हमलों की रफ्तार कई गुना बढ़ गई है। खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साइबर और टेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी अब टारगेट पर हैं।
दुनिया में हड़कंप
ट्रंप के इस बयान के बादबवैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है। कई देशों ने अपने नागरिकों को मिडिल ईस्ट छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है। वही संयुक्त राष्ट्र में आपात बैठक की मांग तेज हो गई है।
बड़ा सवाल
क्या अमेरिका सच में 2-3 हफ्तों में युद्ध खत्म कर देगा? या फिर यह बयान दुनिया को एक और बड़े, विनाशकारी युद्ध की तरफ धकेल रहा है? फिलहाल इतना तय है—यह संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रीय नहीं रहा, बल्कि वैश्विक टकराव का रूप ले चुका है, और आने वाले दिन दुनिया के लिए बेहद निर्णायक साबित हो सकते हैं।