गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा मुजफ्फरपुर, बेखौफ अपराधियो ने कारोबारी को भूना, दिनदहाड़े हत्या से मची सनसनी

  • गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा मुजफ्फरपुर, बेखौफ अपराधियो ने कारोबारी को भूना, दिनदहाड़े हत्या से मची सनसनी

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इनकी बंदूके अब बिना देखे लोगों को अपना निशाना बना रही है. पिछले दिनों शनिवार को कपरपुरा रेलवे गुमटी के समीप दो बाइक सवार को अपना निशाना बनाया था और अभी इस घटना के 48 घंटे बाद फिर से ये जिला गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया है. इस बार बेलगाम अपराधियो ने अहियापुर थाना के एनएच-57, इंदिरा नर्सिंग होम के समीप घटना को अंजाम दिया, जिसमें जमीन कारोबारी की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. अपराधियों ने कारोबारी को गोलियों से भून दिया। अहियापुर थाना के बाड़ाजगन्नाथ चौक पर सोमवार की दोपहर करीब सवा बजे बाइक सवार अपराधियों में व्योवसायी प्रभाकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. वह परिवार समेत बड़ा जगन्नाथ में इंदिरा नर्सिंग होम के पास रहते थे. मूल रूप से गायघाट के बेरुआ गांव के निवासी हैं. अपराधियों ने उन्हें चार गोलियां मारीं. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारों की पहचान की जा रही है. एसएसपी कांतेश मिश्रा खुद पूरे मामले में छानबीन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिन में प्रभाकर सिंह अहियापुर चौक की ओर से बाड़ा जगन्नाथ की ओर आ रहे थे. पीछा करके अपराधियों ने बड़ा जगन्नाथ चौक पर हनुमान मंदिर के पास चलती बाइक पर ही उन्हें गोली मारी. तड़ातड़ चार गोलियां अपराधियों ने फायरिंग की. जिसमें तीन गोली प्रभाकर सिंह के पीठ और सीने में लगी. वह मंदिर के पास ही बाइक समेत सड़क पर गिर गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें बैरिया स्थित माँ जानकी अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि अपराधी गोली मारने के बाद बखरी की ओर फरार हो गए. मामले में सीटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस गरहा और बखरी इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी और घेराबंदी कर रही है. पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. एक फुटेज में संदिग्ध हत्यारे प्रभाकर सिंह का पीछा करते दिख रहे हैं. बड़े बकाए के विवाद में गोली मारने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस उनके परिजनों और करीबियों से इस संबंध में जानकारी जुटा रही है. घटना से प्रभाकर सिंह के परिवार में कोहराम मच गया है. घटना से लोगों में आक्रोश है. इसे देखते हुए अहियापुर इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गयी है. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा समेत तमाम वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं. एसएसपी कांतेय मिश्रा ने कहा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा. परिजनों से मामले में जानकारी ली जा रही है. मृतक के कारोबारी रिश्तों को भी खंगाला जा रहा है. उनके मोबाइल से अहम जानकारी मिल सकती है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हथियार की जानकारी मिलेगी. मुजफ्फरपुर से निकलने वाली सड़कों पर नाकेबंदी कर दी गई है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.

Leave a Comment