- छौड़ादानो से SSB व पुलिस ने संयुक्त करीवाई कर 840 बोतल कफ सिरप किया बरामद, दो गिरफ्तार
महुआवा एसएसबी एवं छौड़ादानो पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम छौड़ादानो-मोतिहारी रोड पर कठनौतिया मोड़ के समीप एक टाटा एस पिक-अप से 840 बोतल (84 लीटर) कोडीन आधारित वनरेक्स कफ सिरप(साइकोट्रॉपिक ड्रग)बरामद किया है.मौके से पिक-अप चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार लोगों में पश्चिम चम्पारण के शनिचरी थाना अन्तर्गत मिश्रौली गोईता टोला निवासी ओमप्रकाश मिश्रा के पुत्र जन्मेजय कुमार मिश्रा 35 वर्ष तथा नेपाल के बारा जिला के कवई गोठ थाना अंतर्गत जमुनिया वार्ड नम्बर 3 निवासी कमल प्रसाद यादव के पुत्र रमेश प्रसाद 50 वर्ष शामिल हैं.एसएसबी के अनुसार कफ सिरप तस्करी के माध्यम से भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था.जिसकी खुफिया सूचना मिलने पर छौड़ादानो पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रुप से कार्रवाई की गई.गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर एसएसबी ने बरामद कफ सिरप, पिक-अप गाड़ी तथा दोनों गिरफ्तार को पुलिस को सौंप दिया है.पुष्टि करते थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि,मामले में सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर बरामद कफ सिरप और पिक-अप गाड़ी को जब्त कर लिया गया है.तथा दोनों गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छौड़ादानो से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट