- छौड़ादानो पुलिस ने देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल
छौड़ादानो थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को थाना क्षेत्र के फतुहा गांव से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार लोगों में लखौरा थानाक्षेत्र के लखौरा पूर्वारी टोला निवासी मंजू साहनी का 26 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार तथा ब्रह्म टोला लखौरा के देवलाल साह का पुत्र शिवकुमार साह 51 वर्ष शामिल हैं.जानकारी देते थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि,दोनों गिरफ्तार अवैध हथियार तस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं.शनिवार को दोनों बाइक से अग्नेयास्त्र की डिलिवरी देने निकले थे.पुलिस को जैसे हीं इसकी सूचना मिली, त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें फतुहा गांव मे दबोच लिया गया.तालाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए.जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया तथा घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई.रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद के नेतृत्व में उनसे गहन पूछताछ की गई.पूछताछ मे पता चला कि दोनों हथियार तस्करी का काम करते हैं.पकड़े जाने से पहले कई लोगों को हथियार सप्लाई कर चुके हैं.बताया कि,पुलिस उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है.यह भी बताया कि,उनसे प्राप्त जानकारी के आलोक मे हथियार तस्करी से जुड़े लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.दोनों गिरफ्तार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है.
छौड़ादानो से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट