सुगौली की छात्रा को मिला इंस्पायर अवार्ड, लोगो ने दी बधाई

सुगौली की छात्रा को मिला इंस्पायर अवार्ड, लोगो ने दी बधाई

सुगौली. प्रखंड के उच्च मध्य विद्यालय भटहां की छात्रा रोशनी कुमारी को इंस्पायर आवार्ड का पुरस्कार प्राप्त हुआ है. भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पुरस्कार प्राप्त कर रोशनी अपने विद्यालय व परिवार एवं गांव का मान बढ़ाते हुए सुगौली का नाम रौशन किया है. इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है. इस कामयाबी पर विद्यालय के शिक्षक व छात्रों ने हर्ष जताया. रोशनी प्रखंड के भटहां निवासी पत्रकार वीरेन्द्र कुमार गुप्ता की पुत्री है. जो वर्ग 9 की छात्रा है. जिन्होंने इस चयन में भाग ली थी. इसको लेकर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक बैठा, शिक्षक नीतीश तिवारी, अभय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह मेरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि मेरे विद्यालय की छात्रा प्रतिष्ठित पुरस्कार पाकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रौशन की है। जिनके उज्जवल भविष्य की कामना है. शिक्षकों ने बताया कि इंस्पायर आवार्ड मानक भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है. इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों के भीतर छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मक सोच को निखारना है. रोशनी को यह अवार्ड मिलना बहुत गर्व की बात है. इसका मतलब है कि उनके वैज्ञानिक विचार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. यह उन्हें भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बहुत प्रेरित करेगा. रोशनी ने बताया कि हमारे देश में आजकल चोरी की समस्या बहुत अधिक बढ़ गई गई है. लोगों के घरों तथा अनेक जगहों जैसे फैक्ट्री, कंपनी बैंक आदि जगहों पर सिक्योरिटी रहने के बावजूद भी चोरी हो जाती है. इन सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए मैने एक प्रोजेक्ट बनाया था. जिसमें हमारे घर, बैंक, कंपनी आदि जगहों पर चोर चोरी करने जाएंगे तो उसके अगल-बगल में लगे सेंसर के कारण अलार्म बजेगा तथा लाइट जलने लगेगा। जिससे हमें पता चल हमारे घर में कोई आ रहा है. इस प्रोजेक्ट से हम सीर्फ अपने घरों, फैक्ट्रियों , बैंकों आदि जगहों के अलावा इस अपने बॉर्डर की भी सुरक्षा कर सकते है ताकि कोई भी आतंकवादी हमारे देश में न आ पाए.

सुगौली से मुन्ना कुमार की रिपोर्ट

Leave a Comment