मोतिहारी से रिश्वतखोर PHC का प्रधान लिपिक पर निगरानी का शिकंजा, घुस लेते ही रंगे हाथ दबोचा

  • मोतिहारी से रिश्वतखोर PHC का प्रधान लिपिक पर निगरानी का शिकंजा, घुस लेते ही रंगे हाथ दबोचा

मोतिहारी: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पूर्वी चंपारण जिला के कल्याणपुर पीएचसी के प्रधान लिपिक रवि कुमार चतुर्वेदी को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि जिला के कल्याणपुर स्वास्थ्य केंद्र से रिटायर्ड कर्मी पिपरकोठी थाना क्षेत्र के बंगरी निवासी चन्द्रदेव ठाकुर के पुत्र भरत ठाकुर ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी कि जीपीएफ(भविष्य निधि) और उपार्जित अवकाश कि राशि का भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक विकाश कुमार श्रीवास्तव नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त रवि कुमार चतुर्वेदी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई स्वास्थ्य केंद्र परिसर के पास ही की गई, इससे इलाके के सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि रवि कुमार चतुर्वेदी ने अपने ही विभाग के एक सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी भरत ठाकुर से उनके GPF भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की थी। जैसे ही पीड़ित भरत ठाकुर ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये आरोपी रवि कुमार चतुर्वेदी को थमाए, पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से रिश्वत की रंगी हुई नकदी बरामद कर ली गई है। निगरानी डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर पटना ले जाया जा रहा है, जहाँ विशेष निगरानी कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में बाधा डालने और अवैध उगाही करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद पीएचसी कल्याणपुर में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों और अन्य कर्मियों का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मियों के हक के पैसे के लिए भी कमीशन की मांग करना बेहद शर्मनाक है। निगरानी विभाग की इस सफल कार्रवाई की चर्चा पूरे जिले में हो रही है, जिससे भ्रष्टाचार में संलिप्त अन्य कर्मियों के बीच खौफ का माहौल है। बताया गया है कि अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे मुजफ्फरपुर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।

Leave a Comment