सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स की एसोसिएटशिप स्वीकृत, अशोक कुमार गुप्ता को मिली सदस्यता

  • सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स की एसोसिएटशिप स्वीकृत, अशोक कुमार गुप्ता को मिली सदस्यता

सुगौली : सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। चैंबर के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता को चैंबर की एसोसिएटशिप प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में प्रधान सचिव मुकेश कुमार जैन द्वारा पत्र जारी कर औपचारिक सूचना दी गई है।
जारी पत्र के अनुसार, सदस्यता विकास उप-समिति की बैठक 27 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए अशोक कुमार गुप्ता के एसोसिएटशिप आवेदन पर विचार किया गया। चर्चा के बाद समिति ने सर्वसम्मति से उनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी। पत्र में एसोसिएटशिप स्वीकृत होने पर अशोक कुमार गुप्ता को बधाई देते हुए भविष्य में चैंबर की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा भी जताई गई है। सदस्यता मिलने पर अशोक कुमार गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा और स्थानीय व्यवसाय को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।गौरतलब है कि सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स क्षेत्र के व्यापारियों की प्रमुख संस्था है, जो व्यापारिक समस्याओं के समाधान, नीतिगत सुझाव और व्यवसायिक विकास के लिए लगातार कार्य करती रही है।इस अवसर पर रामगोपाल खंडेलवाल, धर्मेंद्र कुमार नायक उर्फ मुरारी नायक, प्रदीप सर्राफ, विकाश शर्मा,अंकुर चौधरी, प्रशांत सर्राफ, सुरेश कुमार मोदी, विकास कुमार शर्मा, अनूप सर्राफ, विमल कसेरा, नागेंद्र प्रसाद, नारायण प्रसाद, दिवाकर शर्मा, कमलेश कुमार उर्फ सोनू, डॉ. प्रशांत कुमार, मिथलेश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

सुगौली से मुन्ना कुमार कि रिपोर्ट

Leave a Comment