- हरसिद्धि में वाहन जांच अभियान, 51 हजार रुपये का चालान काटा गया
हरसिद्धि: थाना क्षेत्र के छपवा मुख्य मार्ग स्थित कोबेया के समीप स्थानीय पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 51 हजार रुपये का चालान काटा गया,अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वाले चालकों को चिन्हित कर जुर्माना लगाया गया,पुलिस ने चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने की सख्त हिदायत दी,
इस संबंध में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि वे यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं से बच सकें,वाहन जांच अभियान में प्रशिक्षु दरोगा प्रीतम कुमार, अंजली कुमारी, सिराज अहमद सहित सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे.
हरसिद्धि से ब्रजकिशोर गुप्ता की रिपोर्ट