- सुगौली थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला गया जुर्माना
सुगौली: यातायात नियमों का उल्लंघन कर बेहिचक सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर नकेल कसने को लेकर सुगौली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान के दौरान थानाध्यक्ष श्री सिंह के अलावे पुलिस बल मौजूद थे. चेकिंग के दौरान सड़क पर नियम का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों को रुकवाते हुए गाड़ी से संबंधित कागजात, डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की. जिन वाहन चालकों के पास गाड़ी से संबंधित कागजात, हेलमेट, नहीं थे, वैसे लोगों का चालान काटा गया.
बताया गया कि थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जगह-जगह विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस दल वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए डिक्की और अन्य हिस्सों की तलाशी ले रही है. जांच के दौरान वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई भी की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें. वैध कागजात साथ रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.