रक्सौल हवाई अड्डा अधिग्रहित मुआवजा आवेदन के लिए लगेगा शिविर

  • रक्सौल हवाई अड्डा अधिग्रहित मुआवजा आवेदन के लिए लगेगा शिविर

रक्सौल. हवाई अड्डा परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि का किसानों को मुआवजा देने के लिए आवेदन और वांछित दस्तावेज प्राप्त करने के लिए रक्सौल के पुराना एसएसबी भवन, हवाई अड्डा परिसर में जिला प्रशासन द्वारा शिविर लगाया जाएगा। इसको लेकर जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि को शिविर में पहुंचकर मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया है. 11 और 13 फरवरी विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिला भू अर्जन प्रशाखा के द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार, शिविर का मुख्य उद्देश्य रैयतों के दस्तावेजों और आवेदन प्राप्त करना है ताकि भुगतान की प्रक्रिया को निष्पादित किया जा सके. प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार, भरतमहि और चिकनी गांव के लिए 11 फरवरी को शिविर सुबह 11 बजे से लगेगा. जबकि चंदुली गांव के लिए 13 फरवरी को शिविर लगेगा.

  • शिविर में वरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद

शिविर में मोतिहारी के अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार सिंह, वरीय लिपिक अजीत कुमार और कार्यालय परिचारी शत्रुघ्न प्रसाद शिविर में रहेंगे. बताया गया है कि मामले से संबंधित अंचला अधिकारी अपने अंचल से संबंध मौजों में हितबद्ध रैयतों के बीच उक्त शिविर का प्रचार प्रसार स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से और अपने स्तर से भी करते हुए निर्धारित तिथि को स्वयं और संबंधित मौजा के राजस्व कर्मचारी राजस्व कागजातों के साथ शिविर में उपस्थित रहकर मुआवजा भुगतान के लिए प्राप्त पत्र पर त्वरित निष्पादन निर्धारण शिविर में ही करना सुनिश्चित करेंगे.

Leave a Comment