सुगौली से 38 सौ लीटर नकली डीजल व पेट्रोल के साथ तेल माफिया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

  • सुगौली से 38 सौ लीटर नकली डीजल व पेट्रोल के साथ तेल माफिया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

सुगौली: थाना क्षेत्र के कोबेया कांटी फैक्ट्री के समीप सड़क के दोनों तरफ स्थित गोदाम से हरसिद्धि थाना की पुलिस ने प्रशिक्षु डीएसपी सह हरसिद्धि थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को फर्जी डीजल व पेट्रोल रैकेट का खुलासा करते हुए 38 सौ लीटर नकली डीजल व पेट्रोल के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कारोबारी मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलबनवा गांव निवासी अनिल कुमार का पुत्र रुद्र प्रताप उर्फ झुन्ना बताया गया है. पुलिस ने दर्जनों ड्राम में रखें लीटर नकली डीजल व पेट्रोल को जब्त कर थाना लाया. जांच के लिए समीप के एक पेट्रोल पंप संचालक को जांच किट के साथ बुलाया गया. जांच करने पर पता चला कि पेट्रोल व डीजल जैसे गंध वाले तरल पदार्थ नकली हैं. मामले में थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार रुद्र प्रताप उर्फ झुन्ना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने नकली डीजल पेट्रोल के अलावे फर्जी डीजल पेट्रोल बनाने के लिए 30 लीटर केमिकल सहित बड़ी संख्या में कन्टेनर बरामद किया है. बताया जाता है ,इस विशेष छापेमारी अभियान का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने किया,उनके साथ एसआई अविनाश कुमार, अपर थाना अध्यक्ष संतोषी कुमारी, सिपाही फूल कुमार, महाल्दार शहीद सहित दर्जनों की संख्या में सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे, छापेमारी के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया, जिससे अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग फरार न हो सकें. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह अवैध धंधा काफी समय से गुप्त रूप से संचालित किया जा रहा था, नकली डीजल-पेट्रोल को आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में खपाने की योजना थी, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसकी कड़ियां जिले के बाहर तक जुड़ी हो सकती हैं, बरामद नकली डीजल, केमिकल और उपकरणों को हरसिद्धि थाना लाया गया है, जहां उनका विधिवत सत्यापन और जांच की जा रही है, वहीं गिरफ्तार व्यक्ति से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके. प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर जब कोबेया में छापामारी किया गया तो एक दर्जन से अधिक ड्राम में रखें डीजल व पेट्रोल को जब्त किया गया. मौके से आरोपी रुद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ किया तो गिरफ्तार आरोपी ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. सूत्रों की माने तो बंगाल से नकली डीजल व पेट्रोल लाकर इस क्षेत्र में खपाया जाता है. जानकारों का मानना है कि इस गिरोह में इस क्षेत्र के कई लोग इस धंधे में संलिप्त हैं. उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में कई खुलासा होंगे. नकली डीजल व पेट्रोल गिरोह का भंडाफोड़ होगा. वहीं पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है. ज्ञात हो कि हाल ही में रामगढ़वा मे भी फर्जी डीजल व पेट्रोल बरामदगी के साथ इस गिरोह में शामिल सरगनाओं को गिरफ्तार किया गया था. मोतिहारी पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्यवाई मानी जा रही है.

मुन्ना कुमार कुशवाहा(सुगौली)

Leave a Comment