- कोटवा से चोरी की बाइक व अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा
कोटवा थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष करण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकेश कुमार कोटवा थाना जिला पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की, जिस पर अंकित पंजीकरण संख्या की जांच करने पर चेचिस नंबर पंजीकरण विवरण से मेल नहीं खाया। इससे स्पष्ट हुआ कि मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट के सहारे उपयोग में लाई जा रही थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त उक्त मोटरसाइकिल के माध्यम से होम डिलीवरी के नाम पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से ऑफिस चॉइस टेट्रा पैक 20 पीस तथा रॉयल स्टैग 01 बोतल बरामद की गई। जांच के क्रम में अभियुक्त के एक सहयोगी गुद्दू पासवान निवासी चिउंटनहन, थाना कोटवा की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी तलाश और भूमिका की जांच जारी है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।