मोतिहारी में अपराधियों का तांडव, स्कूल के समीप युवक को मारी गोली, वारदात में दो आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी में अपराधियों का तांडव, स्कूल परिसर में युवक को मारी गोली, वारदात में दो आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी। में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े स्कूल के समीप पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है.घटना लखौरा थाना क्षेत्र के गोला पकड़िया गांव के हाई स्कूल के समीप की है. मृतक की पहचान महूआवा थाना क्षेत्र के कटगेनवा निवासी राजेश कुमार यादव के पुत्र सुमन कुमार उर्फ बुक्की के रूप में की गई है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश में छापामारी जारी है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस घटना को आपसी रंजिश बता रही है। बताया जाता है कि लखौरा थाना क्षेत्र के गोलापकड़िया उच्च विद्यालय के समीप अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया है बेखौफ अपराधियों ने युवक की कनपट्टी में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना 112 को दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायल को गंभीर हालत में सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा। जहां से उसे गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिक्की पहले से आपराधिक किस्म का व्यक्ति था और उसके खिलाफ जिले के मुफस्सिल, महूआवा, लखौरा सहित विभिन्न थानों में लूट, छिनतई और चोरी के मामले दर्ज हैं। इस वारदात में सबसे दिलचस्प बात यह है की घटना से एक दिन पहले घोड़ासहन थाना पुलिस ने उसे एक संदिग्ध मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, कल देर शाम क्रिमिनल परेड के बाद उसके पिता को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया गया था। पुलिस हिरासत से लौटने के बाद सुमन अपने बहनोई रंजन यादव के घर घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव चला गया था। वहीं से आज सुबह वह लखौरा के गोला पकड़िया उच्च विद्यालय के समीप पहुंचा ही था, की अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। गोली उसके कनपटी में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले में शामिल दो मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी जारी है। इस अभियान में प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें एसडीपीओ सदर-2 जितेश कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पासवान व डीआईयू की टीम को शामिल किया गया है। इधर, इस हत्या के बाद एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है और इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इलाके में अपराधियों के बीच बढ़ती दुश्मनी चिंता का विषय बना हुआ है पूर्वी चंपारण में हालिया महीना में ऐसी कई घटनाएं हुई है जहां आपराधिक गिरोह के टकराव से निर्दोष ग्रामीण खतरे में पड़ रहा है। गोला पकड़िया जैसे ग्रामीण इलाकों में स्कूल के आसपास गोलीबारी से बच्चों में दहशत फैल गई है। इस वारदात के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहा है कि यह हमला पुरानी दुश्मनी का बदला था या फिर अपराध की दुनिया में वर्चस्व की जंग? इन सारे सवालों के जवाब आने अभी बाकी है लेकिन मोतिहारी की सड़कों पर एक बार फिर अपराध का साया गहराता दिख रहा है।

मुन्ना कुमार कुशवाहा, पूर्वी चंपारण

Leave a Comment