रामगढ़वा में हत्या के प्रयास के आठ आरोपित समेत 12 गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गये

रामगढ़वा में हत्या के प्रयास के आठ आरोपित समेत 12 गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गये

रामगढ़वा। थाना क्षेत्र में फरार आरोपितों और वारंटियों के खिलाफ रामगढ़वा पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न कांडों के प्राथमिकी अभियुक्तों और न्यायालय से जारी वारंट के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, थाना कांड संख्या 445/26 में हत्या के प्रयास के प्राथमिकी अभियुक्त आमोदेई निवासी मंजूर मियां व सकुर मियां, दोनों हफिज मियां के पुत्र, नसीर मियां व महबूब मियां, दोनों सैफुल्लाह मियां के पुत्र, हफिज मियां, स्व. तुला मियां के पुत्र तथा सैफुल्लाह मियां, रसूल मियां के पुत्र को गिरफ्तार किया गया। वहीं, इसी गांव से जुड़े थाना कांड संख्या 446/26 में हत्या के प्रयास के अभियुक्त नसरूल्लाह अंसारी व नूर हसन अंसारी, दोनों गुल मोहम्मद अंसारी के पुत्र, तथा गुल मोहम्मद अंसारी, स्व. सुभान मियां के पुत्र को पुलिस ने पकड़ा। इसके अलावा थाना कांड संख्या 157/23 के प्राथमिकी अभियुक्त भेड़िहरी, आदापुर निवासी राकेश कुमार, स्व. रविंद्र नाथ प्रसाद के पुत्र को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने न्यायालय से संबंधित पुराने मामलों में जारी वारंट के आधार पर भी दो आरोपितों को पकड़ा। टीआर संख्या 874/22 के वारंटी भेड़िहरवा निवासी गुडु मियां, गन्नी मियां के पुत्र तथा टीआर संख्या 4619/22 के वारंटी मुरला निवासी श्री भगवान साह, स्व. नथुनी साह के पुत्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लंबित कांडों में फरार चल रहे आरोपितों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान जारी रहेगा। पुलिस की लगातार छापेमारी से फरार आरोपितों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

रामगढ़वा के अरुण कुमार ओझा की रिपोर्ट

Leave a Comment