- जिला नियोजनालय में 30 अप्रैल को जॉब कैंप, 150 पदों पर सेल्स ऑफिसर की होगी भर्ती
मोतिहारी: जिला नियोजनालय, पूर्वी चम्पारण के तत्वावधान में युवाओं के रोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जॉब कैंप सह कैरियर मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 30 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला नियोजनालय परिसर, पूर्वी चम्पारण में आयोजित होगा।
इस जॉब कैंप में नव भारत फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भाग लिया जाएगा। कंपनी द्वारा सेल्स ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इन पदों के लिए योग्यता 12वीं / स्नातक (Graduate) पास निर्धारित की गई है। आवेदकों की आयु सीमा पुरुषों के लिए 20 से 40 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिमी चम्पारण रहेगा।
इस पद पर मानदेय 10,000 से 15,000 रुपये (CTC) निर्धारित है। इसके अतिरिक्त TA, DA, बोनस, इंसेंटिव, PF, मेडिकल जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इस जॉब कैंप में कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने साथ रिज्यूमे/बायोडाटा, शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर जिला नियोजनालय परिसर में उपस्थित होकर रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।