पश्चिम चंपारण में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर गिरी गाज, नर्सिंग होम पर भी कार्रवाई तेज

  • पश्चिम चंपारण में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर गिरी गाज, नर्सिंग होम पर भी कार्रवाई तेज

बेतिया: जिले में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। सिविल सर्जन के अनुसार, पश्चिम चंपारण की विशेष टीम ने आज विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की गहन जांच की।
जांच के दौरान कई संस्थानों के दस्तावेज और पंजीकरण सही पाए गए, लेकिन कार्रवाई का मुख्य फोकस अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रहा। कुल 03 अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गई, जिनमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। छापेमारी के दौरान 01 केंद्र बंद पाया गया, जबकि शेष 02 केंद्रों को सख्त चेतावनी देते हुए सभी वैध कागजात तत्काल विभाग में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में अवैध नर्सिंग होम की श्रेणी में 02 संस्थानों की जांच हुई। इनमें से 01 नर्सिंग होम बंद मिला, जबकि दूसरे में गंभीर खामियां पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध चिकित्सा गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment