हरसिद्धि में शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 10 लीटर देसी शराब के साथ 2 गिरफ्तार

  • हरसिद्धि में शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 10 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

हरसिद्धि: थाना क्षेत्र के पकड़िया पंचायत स्थित मुसहरी टोला में रविवार की शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मठलोहियार पंचायत निवासी रमेश साह (पिता योगेंद्र साह) और सोनबरसा पंचायत के धनखरइया निवासी अखिलेश सिंह (पुत्र राजन सिंह) के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शराब कारोबार की गुप्त सूचना के आधार पर अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 2-2 लीटर की पांच बोतलों में भरी कुल 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। इस छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, दारोगा अंजलि कुमारी, शिखा सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हरसिद्धि से बृजकिशोर प्रसाद की रिपोर्ट

Leave a Comment