रामगढ़वा के डा. रूहुल्लाह ने पास किया FMGE, आमोदेई पंचायत का बढ़ाया मान

  • रामगढ़वा के डा. रूहुल्लाह ने पास किया FMGE, आमोदेई पंचायत का बढ़ाया मान

रामगढ़वा: प्रखंड क्षेत्र के आमोदेई पंचायत निवासी डा. रूहुल्लाह ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में गर्व और खुशी का माहौल है।
डा. रूहुल्लाह के पिता अमीरुल हसन राजकीय मध्य विद्यालय चम्पापुर में प्रधानाध्यापक रह चुके हैं। उन्होंने किर्गिजस्तान के बिश्केक से वर्ष 2022 में एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद वर्ष 2024 में आयोजित FMGE परीक्षा में सफलता हासिल की।
अब उन्हें जूनियर रेजीडेंट प्रशिक्षण के लिए मधेपुरा स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अवसर मिला है।
उनकी प्रारंभिक शिक्षा मोतिहारी के जीवन पब्लिक स्कूल से हुई, जहां से उन्होंने 10वीं पास की। इसके बाद वर्ष 2016 में मुंशी सिंह कॉलेज से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की और 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए किर्गिजस्तान चले गए।
उनकी इस सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने भी बधाई दी। मुखिया नसीबुल हक, मो. मुसा, शिक्षक संजीव कुमार, विनीत कुमार, तारिक अजीज, अकिल अहमद, पैक्स अध्यक्ष मोतिउर्रजा, मो. कलीम समेत कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रामगढ़वा से अरुण कुमार ओझा की रिपोर्ट

Leave a Comment