- छौड़ादानो में जमीन के टुकड़े पर खूनी टकराव, बेला गांव में लाठी-डंडे से हमला, कई घायल, जांच में जुटी पुलिस
छौड़ादानो: थाना क्षेत्र के बेला गांव में रविवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हो गई.मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल हो जाने की खबर है.एक पक्ष के घायलों का ईलाज छौड़ादानो पीएचसी में कराया जा रहा है.वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का ईलाज मोतिहारी स्थित किसी अस्पताल में कराए जाने की बात बताई जा रही है.मामले में एक पक्ष के नरेंद्र कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन दे कर बताया है कि, रविवार की सुबह नौ बजे खेत मे वे अपने भतीजे विमलेन्दु कुमार और दो मजदूरों के साथ ट्रैक्टर पर गेहूं की फसल का बोझा लदवा रहे थे.तभी दूसरे पक्ष के दर्जन भर हरवे-हथियार से लैस लोगों ने उन लोगों पर हमला कर दिया.जिससे उनका माथा फट गया और उनका भतीजा विमलेन्दु कुमार तथा उनके भाई भूपेंद्र कुमार घायल हो गए हैं.आवेदन में पूरन राय, कपिल देव राय,रामटहल राय,शिव बालक राय,कृष्णा राय,महेश राय,दिनेश राय,मनु कुमार, बब्लू कुमार सहित 13 लोगों को आरोपित किया गया है.वहीं दूसरे पक्ष के लोगों से सम्पर्क नहीं हो सका.उनका ईलाज मोतिहारी के किसी अस्पताल में कराए जाने की सूचना मिली है.इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि,जमीनी विवाद मे दो पक्षों में मारपीट हुई है.एक पक्ष के नरेंद्र कुमार से आवेदन मिला है.घटना की जांच की जा रही है.