पटना ट्रैफिक पुलिस का ‘डिजिटल खेल’: कार पर ठोंक दिया हेलमेट का चालान, सिस्टम की पोल खुली

  • पटना ट्रैफिक पुलिस का ‘डिजिटल खेल’: कार पर ठोंक दिया हेलमेट का चालान, सिस्टम की पोल खुली

पटना: राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था का डिजिटल ढांचा अब खुद ही मजाक बनता दिख रहा है। दिनकर गोलंबर के पास लगे कैमरे ने ऐसा कारनामा कर दिया कि कार मालिक के नाम पर “हेलमेट नहीं पहनने” का चालान काट दिया गया—वो भी पूरे 1000 रुपये का!
सोचिए, चार पहिया वाहन चलाने वाला शख्स हेलमेट कहां से पहन ले? लेकिन पटना ट्रैफिक पुलिस के ऑनलाइन सिस्टम को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। कैमरा चला, नंबर प्लेट पढ़ी गई (या गलत पढ़ी गई) और सिस्टम ने बिना दिमाग लगाए चालान ठोक दिया।
यह घटना साफ बताती है कि ऑटोमैटिक चालान सिस्टम में या तो भारी तकनीकी खामी है या फिर निगरानी पूरी तरह लापरवाह है। अगर कार पर हेलमेट का चालान कट सकता है, तो किसी के भी नाम पर कुछ भी थोपना अब मुश्किल नहीं।
अब सवाल उठता है—क्या ट्रैफिक पुलिस सिर्फ चालान वसूली में व्यस्त है और सिस्टम की जांच करने का समय नहीं? आम जनता को बेवजह परेशान करना क्या अब “स्मार्ट ट्रैफिक” का हिस्सा बन गया है?
फिलहाल पीड़ित कार मालिक दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर है, जबकि गलती साफ तौर पर सिस्टम की है। यह मामला सिर्फ एक चालान का नहीं, बल्कि पूरे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल है।

Leave a Comment