हरसिद्धि में “फंदा या फरेब?” नवविवाहिता की मौत ने खोला शक का पिटारा, फॉरेंसिक जांच से सच का धमाका तय

  • हरसिद्धि में “फंदा या फरेब?” नवविवाहिता की मौत ने खोला शक का पिटारा, फॉरेंसिक जांच से सच का धमाका तय

हरसिद्धि: थाना क्षेत्र के घिवाढार पंचायत में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत अब साधारण घटना नहीं, बल्कि बड़ा सवाल बन चुकी है। पहले इसे आत्महत्या मानकर शांत करने की कोशिश हुई, लेकिन घटनास्थल की तस्वीरें और हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।
छत से लटका मिला शव…लेकिन कैसे, कब और किन परिस्थितियों में? यही सवाल अब पुलिस और फॉरेंसिक टीम के सामने सबसे बड़ा पहेली बन गया है। मुजफ्फरपुर से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने दरोगा प्रीतम कुमार के नेतृत्व में मौके पर जांच शुरू कर दी है और हर एंगल को खंगाला जा रहा है।
कमरे के अंदर की स्थिति, शव की ऊंचाई, फंदे का तरीका—हर बिंदु पर वैज्ञानिक तरीके से जांच हो रही है, ताकि ये साफ हो सके कि यह आत्महत्या है या किसी साजिश का खौफनाक अंजाम।
इधर, मृतका के पिता बटखरी सिंह ने सीधे तौर पर इस मौत पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि मामला सीधा नहीं है और सच्चाई को दबाने की कोशिश हो सकती है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि आवेदन मिल चुका है और पुलिस अब किसी भी जल्दबाजी में नहीं है—हर पहलू की तह तक जाकर सच्चाई सामने लाई जाएगी।
अब पूरा इलाका एक ही सवाल पूछ रहा है— “ये मौत खुदकुशी है या किसी साजिश का पर्दाफाश होने वाला है?”
फिलहाल, सबकी निगाहें फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं…क्योंकि वही इस रहस्य से पर्दा हटाएगी।

Leave a Comment