जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने अश्विनी गौरव, सुगौली में हर्ष, संगठन की मजबूती और युवाओं को पार्टी से जोड़ना होगी प्राथमिकता

  • जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने अश्विनी गौरव, सुगौली में हर्ष, संगठन की मजबूती और युवाओं को पार्टी से जोड़ना होगी प्राथमिकता, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सुगौली: जदयू के युवा नेता अश्विनी गौरव को पार्टी का युवा प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सुगौली सहित पूर्वी चंपारण जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने उम्मीद जताई कि अश्विनी गौरव को नई जिम्मेदारी मिलने से जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी. प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर अश्विनी गौरव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे. संगठन को मजबूत करना, युवाओं को पार्टी से जोड़ना तथा जदयू की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ करेंगे. अश्विनी गौरव को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की. बधाई देने वालों में नरकटिया विधायक विशाल शाह, पूर्व एमएलसी सतीश कुमार, जिला सचिव मो. साबिर, दीपक पटेल, रंजन कुमार, मनोज कुमार, रामश्रय पासवान, कबीर पटेल, ब्रजेश पटेल, विकास कुमार, सज्जू बरनवाल और आर्यन कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्वी चंपारण के युवा नेता को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना जिले के लिए उत्साहजनक है. इससे संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने और युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ने की उम्मीद है.
उन्होंने विश्वास जताया कि अश्विनी गौरव अपने अनुभव और सक्रियता के बल पर संगठन को नई ऊर्जा देने में अहम भूमिका निभाएंगे.

Leave a Comment