मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात का सख्त एक्शन मोड जारी: लापरवाही पर लगातार कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप, दो ASI सस्पेंड, थानों में मची खलबली

  • मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात का सख्त एक्शन मोड जारी: लापरवाही पर लगातार कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप, दो ASI सस्पेंड, थानों में मची खलबली

मोतिहारी: जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली इन दिनों पूरी तरह सख्त और अनुशासित नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग व्यवस्था को जवाबदेह बनाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसपी द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से पुलिस महकमे में साफ संदेश गया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही, अनुशासनहीनता या आम जनता के साथ दुर्व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसी कड़ी में जिले के दो अलग-अलग थानों में तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। मलाही थाना में पदस्थ ASI अरविंद यादव और छतौनी थाना में तैनात ASI राजेश कुमार मुंसी को कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीन आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन मामलों में विभागीय जांच और प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
एसपी स्वर्ण प्रभात के कार्यकाल में जिले में लगातार एक के बाद एक सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उनके द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाइयों का असर अब पुलिस महकमे के निचले स्तर तक दिखाई देने लगा है। गश्ती व्यवस्था, थानों की कार्यप्रणाली और फील्ड ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही पर सीधे कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने साफ कर दिया है कि जिले में कानून व्यवस्था से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यही कारण है कि लगातार समीक्षा, निगरानी और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इससे जहां एक ओर पुलिस व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर लापरवाह कर्मियों में अनुशासन का दबाव भी बढ़ा है।
विभागीय स्तर पर माना जा रहा है कि इस तरह की निरंतर कार्रवाई से पुलिसिंग सिस्टम में सुधार आएगा और जनता को बेहतर, तेज और निष्पक्ष पुलिस सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Comment