- सरकार बनने से पहले सख्त संदेश: 41 सीओ सस्पेंड, पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर अंचलाधिकारी पर भी गिरी गाज
सुगौली/मोतिहारी/पटना (विशेष रिपोर्ट): बिहार में सत्ता परिवर्तन से पहले ही प्रशासनिक सख्ती का बड़ा उदाहरण सामने आया है। आगामी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण से ठीक पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक साथ 41 अंचलाधिकारी (सीओ) और राजस्व अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई ने पूरे बिहार के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
इस बड़े एक्शन की गूंज पूर्वी चंपारण तक साफ सुनाई दी, जहां पहाड़पुर अंचल के सीओ पुष्कल कुमार भी इस कार्रवाई की जद में आ गए हैं। स्थानीय स्तर पर इस खबर के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है और आम लोगों के बीच भी इसे लेकर काफी हलचल देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, निलंबित किए गए सभी अधिकारी पिछले करीब डेढ़ महीने से सामूहिक अवकाश पर रहकर हड़ताल कर रहे थे। इससे जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य—जैसे दाखिल-खारिज, परिमार्जन और राजस्व वसूली—पूरी तरह प्रभावित हो रहे थे। कई जगहों पर आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पहले ही हड़ताली अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने साफ कहा था कि काम पर नहीं लौटने पर निलंबन, सेवा विच्छेद और प्रमोशन पर रोक जैसी सख्त कार्रवाई होगी। इसके बावजूद हड़ताल जारी रहने पर आखिरकार विभाग ने बड़ा कदम उठा लिया।
विभाग द्वारा जारी आदेश में निलंबित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें अनधिकृत रूप से सरकारी कार्य बाधित करना, जनगणना जैसे अहम कार्यों में रुकावट डालना, सरकारी नीतियों की आलोचना करना, सहकर्मियों को भड़काना और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना शामिल है।
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है और इसकी कमान सम्राट चौधरी संभालेंगे। ऐसे में इस कार्रवाई को नई सरकार के सख्त प्रशासनिक रुख के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में हड़ताल पर डटे अन्य अधिकारियों पर भी और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
निलंबित अधिकारियों की पूरी सूची:
- रविकांत, सीओ मनिगाछी (दरभंगा)
- विवेक मिश्रा, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मधुबनी
- संजय कुमार, प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी, आरा
- सुधीर कुमार ओमकारा, राजस्व अधिकारी
- आयुष चंद्र हास, अंचल अधिकारी, एकंगरसराय
- रामविकास सिंह, राजस्व अधिकारी, जहानाबाद
- रजत कुमार वर्णवाल, सीओ गोपालगंज
- सौरभ कुमार, सीओ दावथ (रोहतास)
- अमलेश कुमार, सीओ एकमा (सारण)
- रंजित कुमार उपाध्याय, सीओ मखदुमपुर (जहानाबाद)
- पुष्कल कुमार, सीओ पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण)
- रश्मि प्रिया, सीओ राघोपुर (सुपौल)
- मधुसुदन चौरसिया, सीओ नोखा (रोहतास)
- निकिता अग्रवाल, सीओ श्रीनगर (पूर्णिया)
- अर्चना कुमारी, सीओ टेटिया बंबर (मुंगेर)
- मोहित सिन्हा, सीओ परवलपुर (नालंदा)
- नजमुल हसन, सीओ जोकीहाट (अररिया)
- सुमन सौरभ, सीओ हिसुआ (नालंदा)
- विवेक कुमार सिंह, सीओ गौनाहा (पश्चिम चंपारण)
- लखेंद्र कुमार, सीओ पीरो (भोजपुर)
- पुनीत कौशल, सीओ खगड़िया सदर
- नरेंद्र कुमार सिंह, सीओ बाढ़ (पटना)
- अमित कुमार, सीओ बेलदौर (खगड़िया)
- विश्वास आनंद, सीओ घाटकुसुंबा
- शैलेंद्र कुमार यादव, सीओ दाउदनगर
- गजानंद मेहता, सीओ बेलागंज (गया)
- प्रेम आनंद प्रसाद, सीओ सोनभद्र बंसी सूर्यपुर
- कुमार रोहित, सीओ तरियानी (शिवहर)
- संजीव कुमार, सीओ पूर्णिया पूर्व
- विश्वजीत सिंह, सीओ बोचहां (मुजफ्फरपुर)
- मनीष कुमार, सीओ बरारी (कटिहार)
- उदयकांत मिश्र, सीओ चौसा (मधेपुरा)
- मोहित राज, सीओ पोठिया (किशनगंज)
- पंकज कुमार, सीओ सिसवन (सीवान)
- सतीश कुमार सिंह, सीओ इसुआपुर (सारण)
- प्रशांत कुमार झा, सीओ झंझारपुर (मधुबनी)
- रविकांत, सीओ लक्ष्मीपुर (जमुई)
- राकेश आनंद, सीओ बड़हिया (लखीसराय)
- सतीश कुमार गुप्ता, सीओ चांद (कैमूर)
- रंधीर रमण, सीओ विभूतिपुर (समस्तीपुर)
- नंदन कुमार, सीओ चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)