मोतिहारी से मौत का सौदागर लवकुश यादव गिरफ्तार: गाजियाबाद से मंगाई जहरीली स्पिरिट, गोरखपुर रूट से मोतिहारी में तबाही की तैयारी

  • मोतिहारी से मौत का सौदागर लवकुश यादव गिरफ्तार: गाजियाबाद से मंगाई जहरीली स्पिरिट, गोरखपुर रूट से मोतिहारी में तबाही की तैयारी, 50 लीटर बरामद, मास्टरमाइंड कन्हैया तक पहुंची कड़ी, SIT की यूपी-दिल्ली में ताबड़तोड़ छापेमारी

मोतिहारी। जिले में जहरीली स्पिरिट कांड ने अब खौफनाक रूप ले लिया है। पुलिस और SIT की संयुक्त कार्रवाई में इस पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें मौत का सौदागर बने लवकुश कुमार उर्फ लवकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई तुर्कौलिया थाना कांड संख्या-187/26 के तहत की गई, जहां आरोपी को 50 लीटर जहरीली स्पिरिट शराब के साथ दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत कोटवा थाना क्षेत्र के सुबैया गांव निवासी राम स्वार्थ प्रसाद यादव के पुत्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लवकुश यादव ही वह मुख्य कड़ी है, जो बाहर से जहरीली स्पिरिट मंगाकर मोतिहारी में बड़े स्तर पर सप्लाई करने की फिराक में था।
जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा यह है कि यह जहरीली स्पिरिट गाजियाबाद की एक कंपनी से मंगाई गई थी और इसे बेहद सुनियोजित तरीके से गोरखपुर के रास्ते बिहार लाया जा रहा था। यानी इस अवैध कारोबार का नेटवर्क राज्य की सीमाओं को पार करते हुए कई शहरों तक फैला हुआ है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि लवकुश यादव ने ही इस जहरीली स्पिरिट को आगे मास्टरमाइंड कन्हैया यादव को बेचने की तैयारी कर ली थी। माना जा रहा है कि कन्हैया यादव इस पूरे नेटवर्क का बड़ा खिलाड़ी है, जिसके जरिए जिले में जहरीली शराब का जाल फैलाने की साजिश रची जा रही थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस जहरीली स्पिरिट से जिले में बड़े स्तर पर तबाही फैलाने की योजना थी। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित SIT अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। टीम उत्तर प्रदेश और दिल्ली में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेजी से जारी है।
इधर, मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने साफ कहा है कि जहरीली स्पिरिट के इस खतरनाक खेल में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

Leave a Comment