रोहतास में स्कूल से गायब शिक्षिका, मायके के पास ट्रैक पर मिली लाश, रहस्य ने दहला दिया

  • बैग स्कूल में मिला, कुछ ही देर बाद मायके के पास ट्रैक पर बरामद हुआ शव; आत्महत्या या हादसा, जांच जारी

रोहतास: रोहतास में एक सरकारी विद्यालय की शिक्षिका की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में कार्यरत 52 वर्षीय शिक्षिका सरस्वती देवी का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद मामला रहस्यमय हो गया है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह उनके पति सुनील पासवान उन्हें रोज की तरह बाइक से स्कूल छोड़कर लौट आए थे। स्कूल पहुंचने के कुछ समय बाद ही वह अचानक लापता हो गईं। विद्यालय परिसर में उनका बैग रखा मिला, जबकि वह खुद कहीं नजर नहीं आईं। सहकर्मियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद खोजबीन शुरू हुई। इसी बीच सूचना मिली कि रोहतास जिले के कुम्हऊं स्टेशन के पास डीडीयू मुगलसराय-सासाराम रेलखंड पर एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सरस्वती देवी के रूप में की। घटनास्थल उनके मायके शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव के समीप बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला ट्रेन से कटकर मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन यह हादसा है या आत्महत्या—इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। इस घटना के बाद स्कूल और गांव दोनों जगह शोक का माहौल है, वहीं अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी स्कूल की शिक्षिका सरस्वती देवी की मौत मामले में जांच में आत्महत्या की आशंका काफी मजबूत मानी जा रही है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में कार्यरत शिक्षिका बुधवार को स्कूल से अचानक गायब हो गई थीं। उनका बैग विद्यालय में ही मिला, जिससे मामला शुरू से ही संदिग्ध बना हुआ था। कुछ देर बाद उनका शव रोहतास जिले के कुम्हऊं रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। यह स्थान उनके मायके शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव के पास है। पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिक्षिका ट्रेन से कट गई थीं, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक अनुभवी शिक्षिका ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। परिजन भी घटना के कारणों पर कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस अब उनके स्कूल से लेकर मायके तक की पूरी मूवमेंट खंगाल रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं शिक्षिका की रहस्यमय मौत ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment