सुगौली में “बुकिंग का खेल या गैस की कालाबाजारी?” LPG एजेंसी पर गंभीर आरोप, उपभोक्ता बेहाल, 9 दिन बाद भी नही मिला LPG

  • सुगौली में “बुकिंग का खेल या गैस की कालाबाजारी?” LPG एजेंसी पर गंभीर आरोप, उपभोक्ता बेहाल, 9 दिन बाद भी नही मिला LPG

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के सुगौली में गैस आपूर्ति को लेकर बड़ा खेल सामने आ रहा है। सानू LPG एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बुकिंग के 9-10 दिन बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि मार्च महीने में कई उपभोक्ताओं को सिस्टम में “डिलीवर” का मैसेज भेजा गया और सिलेंडर नही मिला।
सुगौली बाजार निवासी कन्हैया कुमार ने बताया कि इस महीने उन्होंने 1 अप्रैल को गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन आज तक सिलेंडर नहीं मिला। वहीं रश्मि देवी का कहना है कि 2 अप्रैल को बुकिंग के बावजूद अब तक गैस का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके पहले बिना गैस डिलीवर्ड किए आ गया था डिलीवरी का मैसेज इसके बाद बुकिंग नहीं हो पा रहा था 25 दिन बाद बुकिंग किया तो अब तक गैस नहीं मिल पाया है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछली बार कई उपभोक्ताओं को बिना बुकिंग के ही बुकिंग और डिलीवरी का मैसेज भेज दिया गया, जबकि हकीकत में उन्हें गैस नहीं मिली। इससे पूरे मामले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है।
इधर, एजेंसी की ओर से भी अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। पहले कहा गया कि एजेंसी से हटाए गए एक कर्मी द्वारा गड़बड़ी की गई है। वहीं अब एजेंसी का कहना है कि उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई दी जा चुकी है, लेकिन एंट्री पासबुक पर अपडेट नहीं हो पाई है। इन विरोधाभासी बयानों ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।
वहीं प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी स्तर पर धांधली कर गैस की सप्लाई को प्रभावित किया जा रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
अब बड़ा सवाल यह है कि बिना गैस दिए डिलीवरी का मैसेज कैसे भेजा गया? क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर किसी बड़े खेल का हिस्सा?
उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और गैस आपूर्ति को पारदर्शी बनाने की मांग की है।

Leave a Comment