मोतिहारी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! तीन थानों के थानाध्यक्ष बदले, प्रशासन ने कसा शिकंजा

  • मोतिहारी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! तीन थानों के थानाध्यक्ष बदले, प्रशासन ने कसा शिकंजा

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है, जहां पुलिस विभाग में एक अहम फेरबदल करते हुए तीन थानों के थानाध्यक्षों का स्थानांतरण कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी चंपारण द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्रवाई बेहतर कार्यक्षमता और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई है।
इस फेरबदल के तहत:

  • पु0अनि/62 सुनील कुमार (2014 बैच) को कुड़वाचैनपुर थाना से हटाकर हरसिद्धि थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
  • पु0अनि/154 राहुल कुमार (2019 बैच) को हरपुर थाना से स्थानांतरित कर कुड़वाचैनपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • पु0अनि/167 प्रियंका कुमारी (2019 बैच), जो पहले बंजरिया थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं,

उन्हें अब हरपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बताया गया है कि यह सभी नियुक्तियां पुलिस उप-महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र बेतिया के अनुमोदन के बाद की गई हैं। साथ ही पुलिस मुख्यालय पटना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासनिक मानकों और रिक्त पदों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।प्रशासन का संदेश साफ
इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा थानों की कार्यशैली में सुधार लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment