रामगढ़वा का एक घर, बैंक मैनेजर की लाश और कई सवाल: हत्‍या या सुसाइड में उलझी पूरा केस, पत्नी व शाली पर आरोप

  • हत्या व आत्महत्या में उलझा बैंक मैनेजर के मौत का मामला।
  • सुगौली के करमवा रघुनाथपुर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक का लोहे के जंजीर से लटका मिला शव
  • दाम्पत्य जीवन नहीं था सुखमय ।अक्सर पति-पत्नी के बीच होता था विवाद ।
  • एसडीपीओ मनीष आनन्द ने भी शव का किया मुआयना ।

रामगढ़वा: थानाक्षेत्र के रामगढ़वा पीपरपाती पथ के रामगढ़वा ठाकुरबारी मठ के समीप एक आवासीय मकान से पुलिस ने लोहे की चेन से लटके एक शव को बरामद किया है. बरामद शव उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक जीतेन्द्र कुमार की है जो सुगौली प्रखण्ड के करमवा रघुनाथपुर की शाखा में पदस्थापित थे. यह घटना गुरुवार की देर शाम करीब 9 बजे की बताई जाती है. मृतक जीतेन्द्र कुमार पत्नी व दो अबोध पुत्रियों के साथ रामगढ़वा निवासी प्रमोद पाण्डेय के मकान में किराये पर विगत तीन वर्षों से रह रहे थे कुछ दिन पूर्व से उनकी एक साली भी आयी हुई थी. रघुनाथपुर करमवा जाने से पहले अहिरौलिया शाखा में पदस्थापित थे. घटना के बाद पत्नी व साली की चीख पुकार सुनकर अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गये व मकान मालिक को सूचना दी. लोगों ने पुलिस के 112 पर फोन करके घटना की जानकारी दी. सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जाँच पड़ताल करने में जुट गयी. थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि घटना की सूचना 112 के पटना कंट्रोल रूम से मिली घटना स्थल पर पहुँचने पर मृतक सिकड़ से लटके हुए पाये गये. मृतक के पीठ व छाती पर चोट का निशान भी पाया गया. मृतक पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी कमल पासवान के तीन पुत्रों में बड़े थे. उनकी शादी उत्तरप्रदेश के तमकूही राज के खलवापट्टी निवासी अर्जुन पासवान की पुत्री बंदना कुमारी से 2018 में हुई थी उन्हें दो पुत्री एक 5 वर्ष और दूसरी 3 वर्ष की है.

  • परिजन का आरोप

मृतक के छोटे भाई कृष्णा कुमार व उनके परिजनों ने बताया कि उसने आत्महत्या नहीं किया है उसकी हत्या किया गया है उसके छाती और पीठ पर चोट के कई निशान है जबकि गर्दन पर कोई निशान नहीं है. परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शव को उतारते समय विडियोग्राफी क्यों नहीं किया गया व उसकी पत्नी व साली को कैसे छोड़ा गया. उनलोगों ने बताया कि जब उनकी पत्नी और साली दोनों थी हमलोगों के आने पहले कहाँ चली गयी.

  • नहीं था दाम्पत्य जीवन सुखमय 

शादी के बाद से ही हमेशा दोनों के बीच अनबन व विवाद होते रहता था आये दिन डेरा में कहासूनी होते रहता था जिसको लेकर कई बार थाना तक पहुँच चुकी है जिसे पुलिस ने सुलझाया है. मृतक अंतिम बार छठ में पत्नी के साथ घर गये थे तब भी झगड़ा करके अपने मायके चली गयी थी.

  • कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि फोरेंसिक टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज व फोन नंबर का सीडीआर भी खंगाला जा रहा मकान मालिक व आसपास के लोगों से बात हो रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तमाम साक्ष्य आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या.

  • यक्ष प्रश्न

अगर आत्महत्या है तो शरीर पर चोट के निशान क्यों ?
अगर मौत अस्वाभाविक है तो पत्नी व साली के अलावा कौन लोग है सामिल ?

अरुण कुमार ओझा(रामगढ़वा)

Leave a Comment