रामगढ़वा में ‘मौत का ब्रेकर’ बना विवाद! युवक की जान गई, 24 घंटे में ही प्रशासन ने तोड़ डाला स्पीड ब्रेकर

  • रामगढ़वा में ‘मौत का ब्रेकर’ बना विवाद! युवक की जान गई, 24 घंटे में ही प्रशासन ने तोड़ डाला स्पीड ब्रेकर

रामगढ़वा: गुरुवार की देर शाम थाना भवन के ठीक सामने बना नया स्पीड ब्रेकर एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। महज 7-8 घंटे पहले बनाए गए इस ब्रेकर पर असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट मानक और सुरक्षा इंतजाम के जल्दबाजी में बनाए गए इस स्पीड ब्रेकर ने एक निर्दोष युवक की जान ले ली। लोगों ने सीधे तौर पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इस मौत का जिम्मेदार ठहराया।
दरअसल, पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यह स्पीड ब्रेकर बनवाया था, लेकिन उसी दिन हुई इस घटना ने पूरे सिस्टम के उद्देश्य को उलट दी। हादसे के बाद पुलिस पूरी तरह बैकफुट पर आ गई और बढ़ते आक्रोश को देखते हुए महज 24 घंटे के भीतर ही दोनों स्पीड ब्रेकरों को जेसीबी से हटवा दिया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि मृतक युवक स्थानीय नहीं था, वरना हालात और ज्यादा बिगड़ सकते थे और पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ता। यदी युवक यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहने हुए होता तो शायद युवक की जान बच सकती थी।

अब बड़ा सवाल:

क्या बिना तकनीकी जांच और मानकों के बनाए जा रहे ऐसे स्पीड ब्रेकर आम लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं? और आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?

“रामगढ़वा से वरीय संवाददाता अरुण कुमार ओझा की रिपोर्ट”

Leave a Comment