मोतिहारी में “मौत की सप्लाई चेन बेनकाब!” खलीफा गिरफ्तार, नागा रॉय संग उगला जहर का सच, 2 बाल्टी जहरीली स्प्रिट से बिछी थी मौत की बिसात

  • “मौत की सप्लाई चेन बेनकाब!” खलीफा गिरफ्तार, नागा रॉय संग उगला जहर का सच, 2 बाल्टी जहरीली स्प्रिट से बिछी थी मौत की बिसात

मोतिहारी: जहरीली शराब कांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस ने मुख्य सप्लायर खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में उसने ऐसा सच उगला है जिसने पूरे मामले को हिला कर रख दिया है। खलीफा और नागा रॉय—दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिससे साफ हो गया है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित “मौत का कारोबार” था। पूछताछ में खलीफा ने कबूला है कि उसने खुद नागा रॉय को जहरीली स्प्रिट से भरी 2 बाल्टी दी थी, जिसे बाद में शराब बनाने में इस्तेमाल किया गया। यही जहरीली खेप लोगों की मौत और गंभीर बीमारियों की वजह बनी। सूत्रों के मुताबिक, यह स्प्रिट बेहद खतरनाक और जानलेवा थी, जिसे बिना किसी डर के बाजार में उतारा गया। इस खुलासे के बाद पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में और भी बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस पूरे सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने में जुट गई है। लगातार छापेमारी जारी है और कई संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
सवाल बड़ा है:
जब जहरीली स्प्रिट खुलेआम सप्लाई हो रही थी, तो सिस्टम कहां सो रहा था? आखिर कब तक “शराबबंदी” के नाम पर मौत का यह खेल चलता रहेगा? यह मामला अब सिर्फ एक कांड नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम और अवैध शराब माफिया की साठगांठ पर बड़ा सवाल बन चुका है।

Leave a Comment