सुगौली के छपवा चैम्बर ऑफ कॉमर्स का गठन, व्यापारियों में उत्साह

  • सुगौली के छपवा चैम्बर ऑफ कॉमर्स का गठन, व्यापारियों में उत्साह
  • दिवाकर गुप्ता अध्यक्ष, मुकेश कुमार गुप्ता सचिव बने

सुगौली। सुगौली चैम्बर ऑफ कॉमर्स की अंगीभूत इकाई के रूप में छपवा चैम्बर ऑफ कॉमर्स का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नव-निर्वाचित अध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने नई कार्यकारिणी के गठन एवं संगठन के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना, आपसी समन्वय बढ़ाना तथा व्यापारिक गतिविधियों को सशक्त बनाना है। गठित नई कार्यकारिणी में दिवाकर गुप्ता को अध्यक्ष, मुकेश कुमार गुप्ता को सचिव तथा विकास कुमार को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। मयंक कुमार बरनवाल को कोषाध्यक्ष और अरुण दास को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर महेश कुमार मिश्रा, पंकज जायसवाल, सुकन साह, नवीन कुमार, बुनीलाल साह, राम कुमार और विकास कुमार जायसवाल को मनोनीत किया गया। वहीं रंजीत कुमार गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। संरक्षक मंडल में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं अनिल कुमार गुप्ता को शामिल किया गया है। सदस्य के रूप में मुन्ना दास, अर्जुन कुमार, सतन सर्राफ, संतोष दास, राजू कुमार, सतेंद्र कुमार गुप्ता, दीपरंजन कुमार, सुरेश साह, राज गुप्ता, बिनोद भगत, ईश्वर दास सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नई टीम के गठन से छपवा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुन्ना कुमार कुशवाहा की रिपोर्ट

Leave a Comment