बिहार में खुले में मांस बिक्री बैन, शव वाहन पर टैक्स खत्म, विजय सिन्हा का सदन में बड़ा ऐलान

  • बिहार में खुले में मांस बिक्री बैन, शव वाहन पर टैक्स खत्म, विजय सिन्हा का सदन में बड़ा ऐलान

बिहार विधान परिषद में राजस्व और प्रशासन से जुड़े कई अहम फैसलों की घोषणा की गई, जिसने सामाजिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा तेज कर दी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य में शव वाहन पर लगने वाले सभी प्रकार के टैक्स को समाप्त करने का ऐलान किया है. उप मुख्यमंत्री विजय ने सदन में स्पष्ट किया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और नगर विकास विकास शव वाहन पर किसी तरह का टैक्स नहीं लेगा. विजय सिन्हा ने कहा कि इसको लेकर हमने विधान परिषद में घोषणा कर दी है.विजय सिन्हा ने राज्य में खुले में मांस बिक्री को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सदन में घोषणा की कि पूरे बिहार में अब किसी भी हालत में खुले स्थानों पर मांस की बिक्री नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी है. किसी की भावना को आहत नहीं होने दिया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाए और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए.सरकार के इन फैसलों ने प्रशासनिक सख्ती और सामाजिक राहत-दोनों पहलुओं को एक साथ सामने रखा है. एक ओर जहां शव वाहन पर टैक्स समाप्त कर आम लोगों को राहत देने की कोशिश की गई है, वहीं खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर व्यवस्था और स्वच्छता को प्राथमिकता दी गई है. राजनीतिक हलकों में इन घोषणाओं को लेकर बहस तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इनके क्रियान्वयन पर सबकी नजर रहेगी.

Leave a Comment