सुगौली में साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में पलटी बाइक, युवक की मौत

  • सुगौली में साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में पलटी बाइक, युवक की मौत

सुगौली। थाना क्षेत्र के छपवा-मोतिहारी एनएच पर छगराहा स्कूल के समीप गुरुवार को साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया, जहां रास्ते में सुगांव निवासी रंजीत ठाकुर के पुत्र दिलकुश कुमार की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार छपवा-मोतिहारी मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। छगराहा स्कूल के समीप साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया। घायलों में सुगांव निवासी अभय झा के पुत्र शुभम कुमार और रंजीत ठाकुर के पुत्र दिलकुश कुमार शामिल बताए गए हैं। मोतिहारी ले जाने के दौरान दिलकुश ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा है। थानाध्यक्ष अनीश सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment