मोतिहारी कुंडवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक बरामद, खरीद-बिक्री गिरोह की तलाश तेज

  • कुंडवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक बरामद, खरीद-बिक्री गिरोह की तलाश तेज

मोतिहारी: कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। 19 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के अनुसार मुशरिया गांव निवासी कमलेश दास के पास एक संदिग्ध बाइक (BR30AR2416) रखी गई थी, जिसके चोरी का होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच शुरू की।
जांच के दौरान बाइक का चेचिस नंबर MBLJAW565SJ06380 एवं इंजन नंबर JA07A1S9J13633 पाया गया। तकनीकी सत्यापन और HHD मिलान में स्पष्ट हो गया कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है और किसी अन्य व्यक्ति के नाम से निबंधित है। इसके बाद पुलिस ने वाहन के वास्तविक मालिक से संपर्क कर सत्यापन कराया, जिसमें पुष्टि हुई कि बाइक पहले ही चोरी हो चुकी है। इस संबंध में सीतामढ़ी जिला के बथनाहा थाना में कांड संख्या 37/26 दर्ज है।
पूछताछ के दौरान कमलेश दास ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल करीब दो-तीन महीने पहले किशोर महतो (पिता- बद्री महतो) से खरीदी थी, जो करोड़ी (खानाबदोश) प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने बाइक को विधि सम्मत तरीके से जब्त कर लिया है और आरोपी किशोर महतो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री से जुड़े बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश हो सकता है।

Leave a Comment