हरपुर से रंगे हाथ पकड़ाया तस्कर! 5.2 किलो गांजा के साथ नेपाल का प्रभु साह कलवार गिरफ्तार, इलाके में सनसनी

  •  नेपाल सीमा से सटे हरपुर में नशे पर बड़ा प्रहार, 5.2 किलो गांजा के साथ तस्कर प्रभु साह कलवार गिरफ्तार

मोतिहारी। हरपुर थाना क्षेत्र के हरपुर–नेपाल सीमा से सटे इलाके में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सटीक कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने घेराबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से करीब 5.2 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के परसा जिला अंतर्गत पोखरिया थाना क्षेत्र के विश्रामपुर निवासी विंध्याचल साह कलवार के पुत्र प्रभु साह कलवार, के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने संदिग्ध को पकड़कर तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ और तुरंत उसे हिरासत में ले लिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क को लेकर अहम सुराग मिले हैं। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि धंधा सीमावर्ती रास्तों के जरिए संचालित हो रहा था और इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में तस्करों के बीच हड़कंप है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान और तेज होगा तथा इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment